विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2019

बीजेपी नेता राम माधव ने बोले, 'जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है.

बीजेपी नेता राम माधव ने बोले, 'जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा'
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
  • बीजेपी नेता राम माधव ने कहा
  • जम्मू कश्मीर में जल्द हो विधानसभा चुनाव
  • गठबंधन से निकलने के बाद कश्मीर के हालत में सुधार
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है. उन्होंने मीडिया से कहा, "नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) लोकसभा चुनाव लड़कर खुश हैं, जबकि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव चाहती है." उन्होंने कहा, "हमने चुनाव समिति से जल्द से जल्द राज्य में विधानसभा चुनाव आयोजित करने को कहा है." राम माधव ने कहा, "कुछ उम्मीदवार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं, जबकि अन्य अपनी पार्टी के लोगों को 'मुजाहिद्दीन' बुला रहे हैं. हम अकबर लोन के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग करते हैं और एनसी से जवाब चाहते हैं."

क्या है मिशन शक्ति? जब चीन ने किया था टेस्ट तो हुई थी बड़ी आलोचना, भारत ने कर दिया कारनामा

भाजपा द्वारा पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से 'राष्ट्रीय हित' में अलग होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा, "हमारे गठबंधन से निकलने के बाद कश्मीर के हालत में सुधार हुआ है." माधव ने कहा कि भाजपा का धारा 370 व 35ए पर रुख अपरिवर्तित है.

DRDO हमें आपके काम पर गर्व है और PM को वर्ल्ड थियटर डे की बधाई- राहुल गांधी

एनसी और कांग्रेस के चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटक बताते हुए उन्होंने कहा, "उनका जम्मू में गठबंधन है, लेकिन वे कश्मीर में लड़ रहे हैं. वे भाजपा व मोदी के खिलाफ कई तरह की चालें चलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने दीजिए."

(इनपुट आईएएनएस से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Wants Assembly Elections In Jammu And Kashmir, Ram Madhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com