विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

बारिश की वजह से रुकी अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था पहलगाम और बालटाल में ही रुका

कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 3,000 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना होकर कल शाम कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचा.

बारिश की वजह से रुकी अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था पहलगाम और बालटाल में ही रुका
पहला जत्था पहलगाम में रुका हुआ है.
श्रीनगर: कश्मीर में आज हो रही भारी बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत में देरी हो रही है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण पहलगाम या बालटाल किसी भी आधार शिविर से यात्रा शुरू नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होने और रास्ता सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा प्रारंभ होगी.

Amarnath Yatra 2018: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 3,000 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना होकर कल शाम कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि पहले जत्थे में से 1,904 लोग पारंपरिक पहलगाम के रास्ते जबकि बाकि लोग (1,091) बालटाल के रास्ते हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए जाएंगे. जत्थे में 2,334 पुरूष , 520 महिलाएं, 21 बच्चे और 120 साधू हैं.

बारिश ने रोकी अमरनाथ यात्रा​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com