विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

राज्यपाल से मिलने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू-कश्मीर के हालात पर कहीं से कोई जवाब नहीं मिल रहा है

35 A : जम्मू-कश्मीर में अचानक से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, सैलानियों को वापस आने की एडवाइजरी और घाटी में 25 हजार सैनिकों की अतिरिक्त तैनातगी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की है.

Also Read in
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात की है
  • जम्मू-कश्मीर से पर्यटकों को वापस आने के निर्देश
  • एयरपोर्ट पर टिकट के लिए भीड़
  • राज्यपाल से मिले उमर अब्दुल्ला
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर में अचानक से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, सैलानियों को वापस आने की एडवाइजरी और घाटी में 25 हजार सैनिकों की अतिरिक्त तैनातगी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की है. इसके साथ ही अफवाह यह भी है कि केंद्र सरकार राज्य में अनुच्छेद 35A हटाने का विचार कर रही है. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बाहर आकर उमर अब्दुल्ला ने कहा, हमें पता नहीं पता कि क्या हो रहा है. इसलिए एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें में भी शामिल हूं, राज्यपाल से मिलकर पूछा कि यह सब कुछ क्यों हो रहा है. हमने अनुच्छेद 35A और अनुच्छेद 370 को हटाने की खबरों के बारे में भी पूछा है, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है.' लेकिन इसके उमर अब्दुल्ला ने यह भी जोड़ा कि राज्यपाल के शब्द आखिरी नहीं होते हैं. हम जम्मू-कश्मीर पर सरकार की ओर से संसद में बयान चाहते हैं.

जम्मू-कश्मीर: विदेशी टूरिस्ट को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, टिकट मिलने में हो रही दिक्कत

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जारी निर्देश जारी किए गए हैं कि अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु और सैलानी तुरंत अपनी जगह छोड़कर राज्य से बाहर चले जाएं. इस निर्देश के एक दिन बाद उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल से मुलाकात की है. ऐसे निर्देश के बाद राज्य में भय का माहौल है और श्रद्धालु-पर्यटकों की श्रीनगर में एयरपोर्ट पर भी लग गई है. इसके साथ ही एटीएम, दवा की दुकानों पर भीड़ लग गई है साथ ही लोगों खाने का सामान, पानी और जरूरी सामान भी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ देखी जा सकती है. 

महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी से की अपील, कहा- राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छा़ड न करें

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में उस समय तनाव बढ़ा गया था जब पिछले हफ्ते ही 25 हजार सैनिक कश्मीर घाटी भेजे गए थे. उससे पिछले हफ्ते भी 10 हजार सैनिक भेजे गए थे. सैनिकों की अतिरिक्त तैनातगी पर केंद्र सरकार का कहना है कि यह सुरक्षा को लेकर किया गया फैसला है. गौरतलब है कि इससे पहले उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में एनसीपी का एक प्रतिनिधिमंडल इस सिलसिले में पीएम मोदी से भी मुलाकात कर चुका है. 

सैलानियों को कश्मीर से निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ान​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com