विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2017

यासीन मलिक गिरफ्तार, 3 कश्मीरी अलगाववादियों की हिरासत अदालत ने बढ़ाई

गिरफ्तारी से पहले मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि तानाशाह भी ईद की पूर्व संध्या पर लोगों को जेल से रिहा करते हैं. लेकिन, नए तरह के तानाशाहों व उत्पीड़कों को इन मौकों पर लोगों को गिरफ्तार कर खुशी होती है.

यासीन मलिक गिरफ्तार, 3 कश्मीरी अलगाववादियों की हिरासत अदालत ने बढ़ाई
मोहम्मद यासीन मलिक (फाइल फोटो)
  • मोहम्मद यासीन मलिक को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया.
  • एक सहयोगी बशीर अहमद को हिरासत में लिया गया और सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
  • अलगाववादियों की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा दी है.
श्रीनगर: एक अदालत ने जम्मू में पत्थरबाजी और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए पाकिस्तान से धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी अलगाववादियों की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा दी है.

जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया. मलिक और उनके एक सहयोगी बशीर अहमद को हिरासत में लिया गया और सेंट्रल जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी से पहले मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि तानाशाह भी ईद की पूर्व संध्या पर लोगों को जेल से रिहा करते हैं. लेकिन, नए तरह के तानाशाहों व उत्पीड़कों को इन मौकों पर लोगों को गिरफ्तार कर खुशी होती है.

उधर, देश की राजधानी की एक अदालत ने जम्मू में पत्थरबाजी और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए पाकिस्तान से धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी अलगाववादियों की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा दी है.

 यह भी पढे़ं : जम्मू-कश्मीर : रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलाबारी

आफताब हिलाली शाह उर्फ शाहिद-उल-इस्लाम, अयाज अकबर खांडे और फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे को 28 अगस्त तक की उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जिला न्यायाधीश पूनम बम्बाबा की अदालत में पेश किया गया था. बंद कमरे की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने तीनों अलगाववादियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी. अदालत ने सोमवार को अन्य चार कश्मीरी अलगाववादियों - नईम खान, अल्ताफ अहमद शाह, रजा मेहराजुद्दीन कलवल और बशीर अहमद बट उर्फ पीर सैफुल्ला की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा दी थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 24 जुलाई को सात प्रमुख कश्मीरी अलगाववादियों नईम खान, अहमद शाह, पीर सैफुल्ला, मेहराजुद्दीन कलवल, हिलाली शाह और खांडे को श्रीनगर से और बिट्टा कराटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

VIDEO : पंपोर में दो आतंकी ढ़ेर​
इन सभी को अपराधिक साजिश और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.(इनपुट आईएएनएस से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohamed Yaseen Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com