दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की है, वो बाराखंबा थाने में तैनात कांस्टेबल माधव की शिकायत हुई है. एफआईआर के मुताबिक, पहलवानों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और धक्कामुक्की की. इसमें कांस्टेबल माधव घायल हो गए, जो लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती हैं. एफआईआर के मुताबिक, मना करने के बावजूद पहलवान दो बैरिकेड तोड़कर तीसरे बैरिकेड के पास पहुंचे, जहां उन्हें रोका गया. एफआईआर में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मालिक समेत 12 आरोपी हैं.
एफआईआर के मुताबिक, देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था का उद्धाटन था, जो एक राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान की बात है. इसकी सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जिसमें किसी भी प्रकार की बाधा डालना राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने जैसा होगा, जो उन्हे सूचित किया गया. लेकिन फिर भी वे नहीं माने.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता सुमन नालवा ने बताया कि पिछले 38 दिनों से पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने उन्हें हर तरह से कॉपरेट किया. उनका कैंडल मार्च निकाला गया, उसकी परमिशन दी. कल इनको मालूम था कि नए संसद भवन का उदघाटन होना है. पूरा फोर्स सुरक्षा में लगा था. हमने उन्हें वहां तक जाने की परमिशन नहीं दी थी. फिर भी ये उसी समय वहां के लिए निकले और 2 बैरिकेड तोड़े. इतने बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी पुलिस की बात न मानना और इनका बर्ताव बेहद खराब था. हमारी महिला पुलिसकर्मियों से खींचतान की, ड्रामा क्रिएट किया गया. ये कहना बिलकुल गलत है कि दिल्ली पुलिस ने इनसे बदसलूकी की है.
उन्होंने कहा कि अब पहलवानों के बर्ताव को देखते हुए उन्हें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. कहीं और प्रोटेस्ट करना हो तो हम सोच सकते हैं
वहीं, डीसीपी दिल्ली ने ट्वीट किया, "कुश्ती पहलवानों का धरना और प्रदर्शन निर्बाध तरीक़े से जंतर-मंतर की सूचित जगह पर चल रहा था. कल, प्रदर्शकारियों ने तमाम आग्रह और अनुरोध के बावजूद कानून का उन्मादी रूप से उल्लंघन किया. अतः चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है. यदि कुश्ती पहलवान भविष्य में दोबारा धरने प्रदर्शन की अनुमति की अर्जी लगाते हैं, तो उन्हें जंतर-मंतर के अलावा अन्य उपयुक्त, सूचित स्थानों में से किसी जगह अनुमति दी जाएगी."
ये भी पढ़ें :-
यूपी विधान परिषद की 2 सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी शुरू
नई संसद के उद्घाटन के अवसर पर PM मोदी के भाषण का 'A to Z' सारांश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं