ऑड-ईवन में महिलाओं और दोपहिया वाहनों को नहीं मिलेगी छूट (फाइल फोटो)
- एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ऑड ईवन लागू किया जाएगा
- ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगाई जाएगी
- प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' होने पर निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाएगी.
नई दिल्ली:
VIDEO: सरोजनी नगर में गलत पार्किंग पर 5000 रुपए का जुर्माना
- दिल्ली सरकार ने सुनवाई के दौरान कहा कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ही ऑड ईवन लागू किया जाएगा. इस दौरान ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी.
- दिल्ली सरकार ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अपना प्रदूषण से निपटने का एक्शन प्लान एनजीटी को दिया. दिल्ली सरकार ने बताया कि इसमें प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' होने पर निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाएगी.
- प्रदूषण पर दिल्ली सरकार के सख्त एक्शन नहीं लेने से नाराज एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार भी लगाई. NGT ने कहा कि आप सिर्फ बातें बताते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ होता नजर नहीं आ रहा है. पर्यावरण को लेकर एक भी एफआईआर तक नहीं हुई है.
- दिल्ली सरकार ने बताया कि इसमें प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' होने पर कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगाई जाएगी. प्रदूषण कर रहे उद्योगों को बंद किया जाएगा और कूड़ा जलाने पर पूरी पाबंदी लगाई जाएगी.
- एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को एक्शन प्लान पेश करने का आदेश दिया था. अब उसी एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी कर रही है.
VIDEO: सरोजनी नगर में गलत पार्किंग पर 5000 रुपए का जुर्माना
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Odd-even, Delhi Goverenment, Women Not Get Exemptions, Two-wheeler Not Get Exemptions, NGT