उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक रेस्टोरेंट में महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में महिला के शरीर पर भी तेजाब की कुछ बूंदे आ गईं, इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. मौके पर महिला ने चिल्लाते हुए कहा कि इसने 12 सालों तक मेरा शोषण किया. पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बताने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि इस घटना में कई ऐसे बिंदु हैं, जिन पर जांच के बाद ही बात रखी जा सकेगी. महिला की पहचान वर्षा के रूप में और युवक की विवेक के रूप में हुई है.
पुलिस ने अपने बयान में कहा, “महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को किसी काम के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया. महिला अपने पर्स में तेजाब की बोतल लेकर आई थी. इस दौरान, जैसे ही युवक उसके सामने आया, महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब की कुछ छींटे महिला पर भी आ गिरीं है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. महिला विवाहित है और युवक उसका पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है. महिला का कहना है कि वह उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था. घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. युवक के बाइक के नंबर और मोबाइल के आधार पर उसे ट्रेस किया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस मौके से वहां मिले सामानों को भी अपने कब्जे में ले लिया है.
पुलिस ने बताया, “युवक मौके से फरार है. उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वो कहां पर है. इस बात की संभावना है कि वो किसी अस्पताल में भर्ती है.”
रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गुप्ता ने कहा, “हमने रेस्टोरेंट खोला था. इसी दौरान महिला आई. उसके बाद बाद एक लड़का आया. दोनों आपस में बात कर रहे थे और छोले भटूरे मंगवाए. इसी बीच अचानक एक लड़का आया और घटना के बारे में बताया. मैं अंदर गया तो महिला ने कहा कि अंकल मैंने इस लड़के पर तेजाब फेंक दिया. ये मुझे 12 साल से परेशान कर रहा था. महिला ने मांग भर रखी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ”
अदनान खान की रिपोर्टNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं