- बेंगलुरु के मायलसंद्रा में युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.
- घटना रविवार शाम को हुई, जब युवती किराने का सामान लेने घर से निकली थी.
- 5-6 नशे में धुत युवक ने युवती को घेरकर छेड़खानी की और पीटा.
बेंगलुरु का बाहरी इलाका मायलसंद्रा के पास रेणुका येलम्मा लेआउट में एक युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ और हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना बीते दिन रविवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब युवती किराने का सामान लेने घर से निकली थी. रास्ते में 5 से 6 युवकों के एक समूह ने उसे घेर लिया, उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की.
आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे, जिनमें गांजा और पेंट थिनर का सेवन शामिल हो सकता है. जब युवती ने विरोध किया, तो उसे सड़क के बीचों-बीच पीटा गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, फिर युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
पीड़ित लड़की ने बताया, "कल मैं दुकान की तरफ पैदल जा रही थी, तभी मैंने देखा कि 4 से 5 लड़कों का एक ग्रुप आपस में झगड़ रहा था. वे मेरी ओर आए और मुझे छूने की कोशिश करने लगे, साथ ही गालियां भी दे रहे थे. वे नशे में थे और मुझे नुकसान पहुंचाने आए थे. लोगों ने मेरी मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया, लेकिन उन लड़कों ने उन्हें भी मारा. उन्होंने मुझे भी मारा."
इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया है, जो छेड़छाड़ और हमले के आरोपों की पुष्टि करता है. मामला बन्नरघट्टा पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो तथा गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
युवती का परिचित, जो जिम ट्रेनर बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जिन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप है, वे अब भी फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 74 सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं