विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

PAK के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने फिर शुरू किया मिग-21 उड़ाना

पाकिस्तान द्वारा पकड़े जाने वाले भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग 21 विमान फिर से उड़ाना शुरू कर दिया है.

PAK के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने फिर शुरू किया मिग-21 उड़ाना
अभिनंदन ने करीब छह महीने बाद फिर से लड़ाकू विमान उड़ाया है
नई दिल्ली:

इस साल फरवरी में पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के बाद, पाकिस्तान द्वारा पकड़े जाने वाले भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग 21 विमान फिर से उड़ाना शुरू कर दिया है. वर्द्धमान ने करीब छह महीने बाद फिर से लड़ाकू विमान उड़ाया है. दरअसल, 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई द्वंद्व के दौरान उनका विमान गिरा दिया गया था और विमान में से निकलने के दौरान वह चोटिल हो गए थे. सेना के शीर्ष अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने (वर्द्धमान ने) विमान उड़ाना शुरू कर दिया है. फिलहाल, वर्द्धमान राजस्थान में भारतीय वायुसेना के एक अड्डे पर सेवा दे रहे हैं.' 

पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बना रहे हैं विवेक ओबेरॉय

36 साल के पायलट ने पाकिस्तानी विमानों के साथ आसमान में हुई लड़ाई में अपने मिग 21 बाइसन विमान से पाकिस्तान का अत्याधुनिक विमान एफ-16 मार गिराया था. इसके बाद उनके मिग 21 को मार गिरा दिया गया था. वह विमान से सुरक्षित निकल गए थे लेकिन पैराशूट से पाकिस्तानी इलाके में उतरे थे जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने उन्हें छोड़ दिया था. मिग 21 विमान से निकलने के दौरान वह चोटिल हो गए थे. इस वजह से उन्हें विमान उड़ाने की ड्यूटी से हटा दिया गया था. 

महिला वायुसेना अधिकारी ने कहा, अभिनंदन को पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराते हुए देखा

वर्द्धमान को पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है. वायुसेना के बेंगलुरु स्थित इंस्टि्टयूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन ने करीब तीन हफ्ते पहले वर्द्धमान की अच्छी तरह से मेडिकल जांच की थी जिसके बाद उन्हें विमान उड़ान की इजाजत दे दी गई. 

Video: विंग कमांडर अभिनंदन से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wing Commander Abhinandan Varthaman, MIG 21, F 16
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com