नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई सीरीज और फिल्में दस्तक देती हैं. हाल ही में आलिया भट्ट की अल्फा ने एंट्री की है. लेकिन इन सबके बीच एक 6 एपिसोड की इंडियन सीरीज की चर्चा हो रही है, जिसमें देश के जवानों की कहानी बयां की गई है. यह नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं यह 40 देशों में टॉप 10 में शुमार है. वहीं इस सीरीज में एक कविता को खूब सराहना मिल रही है, जिसे लिखा है कवि आलोक श्रीवास्तव ने.
40 देशों में छाई ऑपरेशन सफेद सागर
हम बात कर रहे हैं 6 एपिसोड की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर की, जो मिलिट्री ड्रामा सीरीज है. यह 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसे ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है. जबकि सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, आदिल हुसैन और मनु ऋषि चड्ढा अहम किरदार में है.
ये भी पढ़ें- ओटीटी पर आश्रम 4 देखने के लिए हो जाइए तैयार, बाबा निराला और पम्मी दिखे साथ, रंजिश के बीच सेट से सामने आई फोटो
ऑपरेशन सफेद सागर की कहानी
यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' (नंबर 17 स्क्वाड्रन) की कहानी दिखाती है. इसके साथ ही उड़ती शमशीर यानी MIG-21 की खासियत को दिखाया गया है, जिसनें 6 दशक से ज्यादा तक भारत की रक्षा की है. इसमें फ्लाइट कमांडर अजय आहूजा, एयर मार्शल विनोद पाटनी (आदिल हुसैन) और जनरल परवेज मुशर्रफ (मनु ऋषि चड्ढा) जैसी अहम ऐतिहासिक हस्तियों को दिखाया गया है.
आलोक श्रीवास्तव की कविता की हो रही चर्चा
— Aalok Shrivastav (@AalokTweet) August 29, 2026
कवि आलोक श्रीवास्तव ने नेटफ्लिक्स की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर के लिए एमआईजी-21 की थीम पर कविता लिखी-
अर्जुन का तीर था
उड़ती शमशीर था
तेवर से सूर्य था
वायु रणवीर था…
इस कविता को शरद केलकर ने आवाज दी है. वहीं खुद कवि आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कविता भारतीय वायुसेना के जांबाज लड़ाकू विमान MiG-21 को सलाम है, जिसने 6 दशक से अधिक भारत की रक्षा की है.
आलोक श्रीवास्तव ने कहा, "मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है, जो हमारे बहादुरों की कहानी है. मैं कुशल श्रीवास्तव का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपनी क्रिएटिव यात्रा का हिस्सा बनाया. मुझे हैरानी और खुशी है कि शरद केलकर की आवाज में सुनाई गई कविता को इतना पसंद किया जा रहा है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इस फिल्म को इतनी पहचान मिल रही है."
ये भी पढ़ें- सुखविंदर सिंह के इस गाने के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्यौहार, 21 साल से राधा के लिए दिखाता कान्हा का प्यार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं