डीजल, पेट्रोल और CNG के दाम बढ़ने से सब्जियों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है. लोगों को बुरी नज़र से बचाने वाले नींबू और मिर्च पर महंगाई की नजर सबसे ज्यादा लगी है. पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ी कीमतों को लेकर सब्जी विक्रेताओं और आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ा है? इस पर जब NDTV ने ग्राउंड रिपोर्ट की तो सोनू शर्मा नाम के एक दुकानदार ने बताया कि वो हर शनिवार को दुकान में नींबू और मिर्च लटकाते हैं. लेकिन उसके बावजूद हाल के दिनों में उनका कारोबार कम हुआ है. उन्होंने बताया कि लगातार आसमान छूती मंहगाई से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोनू शर्मा ने NDTV से कहा कि पेट्रोल डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों की वजह से खाने पीने से जुड़ी चीजें सब मंहगी हो रही है और आमदनी कम हो रही है. ऐसे में हम क्या करें?
इसी तरह, तिलक सैनी बीते 30 सालों से नींबू के थोक व्यापार से जुड़े हैं. लेकिन 300 रुपए किलो नींबू कभी नहीं बेचा है. वो बताते हैं कि डीजल के दाम बढ़ने से एक ट्रक पर 24 हजार रुपए का अतिरिक्त भार आ गया है. सैनी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि, "मेरे 30 साल के व्यापार में सबसे ज्यादा कीमत नींबू की 150 रुपए किलो था. लेकिन 300 रुपए किलो कभी नहीं रहा. पीछे से माल कम आ रहा है. डीजल के दाम बढ़े हैं. एक ट्रक आने पर हमारा खर्चा 20 से 25 हजार बढ़ गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि, नींबू के अलावा दूसरी सब्जियों पर भी डीजल और बदलते मौसम की मार पड़ी है. बीते 15 दिन के अंदर कीमतों की अगर बात करें तो नींबू 15 दिन पहले 50-100 रुपए किग्रा था, जोकि अब 200 से 300 रुपए किग्रा है. वहीं, मिर्च 15 दिन पहले 100 से 120 रुपए किग्रा था, जो अब 50 से 60 रुपए किग्रा है. इसके अलावा, सीताफल पहले 30-40 रुपए किग्रा था, अब 50 से 50 रुपए किग्रा है.
अगर करेला की बात करें तो पहले जो 20 से 30 रुपए किलो था, अब वो 50 से 60 रुपए में मिल रहा है. फली 15 दिन पहले 25 से 30 रुपए थी, वो अब 60 रुपए किलो है. महंगाई को लेकर सरकार का तर्क है कि बढ़ती मंहगाई के पीछे वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतें हैं. यही वजह है कि फिलहाल नींबू मिर्च लटकाने के बावजूद आप और हम मंहगाई की बुरी नजर से नहीं बच पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं