स्क्रैप माफिया रवि काना पर नोएडा पुलिस शिकंजा कस रही है. सूत्रों के मुताबिक रवि काना को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया है. नोएडा पुलिस काफी समय से थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी. रवि काना से जुड़ी हुई तमाम जानकारी नोएडा पुलिस ने थाईलैंड पुलिस को दी थी. रवि काना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. कुछ दिनों पहले ही नोएडा पुलिस ने जानकारी दी थी कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.
अब नोएडा पुलिस की एक टीम जल्द ही थाईलैंड जाएगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर वापस लाने की कोशिश की जाएगी. रवि काना की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है. फरार होने के बाद से ही रवि काना को पुलिस लगातार तलाश रही थी. जिसके चलते कई जगहों पर दबिश दी गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे स्क्रैप माफिया बना रवि काना?
साल 2014 में भाई की हत्या के बाद पूरे गैंग की कमान रवि ने अपने हाथों में ली. जिसके बाद उसने कई बड़े स्क्रैप कारोबारियों का धंधा बंद करा दिया और उनका माल अपने यहां ले आया. यहां तक की जबरन वसूली का काम भी कर रहा था. रास्ते में जो ट्रक माल लेकर निकलते थे, उन्हें भी रोककर अपने यहां ले आता था. बताया तो ये भी जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी भी रवि काना का साथ दे रहे थे. जिस वजह से उसे पकड़ना मुश्किल हो गया.
इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं. पिछले दो माह में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है. रवि सामूहिक बलात्कार के मामले में भी आरोपी है.
ये भी पढ़ें : "BJP को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटका देंगे": बंगाल में बोले अमित शाह
ये भी पढ़ें : नूडल्स के पैकेट में हीरे और अंडरगारमेंट्स में सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 6.46 करोड़ का माल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं