गाजियाबाद के एक निवासी को काले रंग की एसयूवी में खतरनाक करतब करने के आरोप में पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हिरासत में लिया गया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. युवक की पहचान अंशुल चौधरी (22) के रूप में हुई है.
टिर्की ने कहा कि तीन अप्रैल को एक व्यस्त सड़क पर काले शीशे वाली काली महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ खतरनाक करतब वाला वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर आया. उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम ने वाहन की तलाश शुरू की, जिसे बाद में शास्त्री पार्क इलाके में पाया गया.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
अधिकारियों ने कहा कि कार यातायात के लिए अधिकृत मार्ग के विपरीत चल रही थी और उसकी नंबर प्लेट भी ऐसे डिजाइन वाली थी, जिस पर उसका पंजीकरण नंबर नहीं दिख रहा था.
टिर्की ने कहा कि आरोपी पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने एक रील शूट करने के लिए करतब किया और 'फॉलोअर्स' की संख्या बढ़ाने के लिए क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया.
ये भी देखें- जब पिता ओपी राजभर की गलती के लिए बेटे ने BJP कार्यकर्ताओं से मांगी माफी
VIDEO-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं