विज्ञापन

कौन हैं रामकृष्ण मिशन के स्वामी गौतमानंदजी महाराज? जिनके बेलूर मठ में PM मोदी ने छुए पैर

स्वामी गौतमानंदजी महाराज का जन्म वर्ष 1929 में बेंगलुरु में हुआ था. उनका परिवार तमिलनाडु के केथंडापत्ती का रहने वाला था और धार्मिक विचारों वाला था. बचपन में उन्होंने बेंगलुरु में महात्मा गांधी को देखा था.

कौन हैं रामकृष्ण मिशन के स्वामी गौतमानंदजी महाराज? जिनके बेलूर मठ में PM मोदी ने छुए पैर

PM मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ का दौरा किया. दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री बेलूर पहुंचे, जहां उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने प्रार्थना की. इस दौरान पीएम मोदी ने मठ के भिक्षुओं से बातचीत की और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष जनरल, श्रीमत स्वामी गौतमानंद जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

स्वामी गौतमानंदजी महाराज के बारे में 

स्वामी गौतमानंदजी महाराज को 24 अप्रैल 2024 को बेलूर मठ में आयोजित रामकृष्ण मठ के न्यासी मंडल और रामकृष्ण मिशन के शासी निकाय की बैठकों में दोनों संस्थाओं का अध्यक्ष चुना गया. वे रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के 17वें अध्यक्ष हैं. उन्होंने स्वामी स्मरणानंदजी महाराज का स्थान लिया, जिनका निधन 26 मार्च 2024 को हुआ था.

बेंगलुरु में हुआ था जन्म

स्वामी गौतमानंदजी महाराज का जन्म वर्ष 1929 में बेंगलुरु में हुआ था. उनका परिवार तमिलनाडु के केथंडापत्ती का रहने वाला था और धार्मिक विचारों वाला था. बचपन में उन्होंने बेंगलुरु में महात्मा गांधी को देखा था. उन्होंने शेषाद्रिपुरम हाई स्कूल और गवर्नमेंट सेंट्रल कॉलेज, बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त की.

युवावस्था में, वर्ष 1951 में वे रामकृष्ण मठ की बेंगलुरु शाखा से जुड़े. 1955 में स्वामी यतिश्वरानंदजी महाराज से उन्हें मंत्र दीक्षा मिली. इसके बाद गुरु की सलाह पर वे 1956 में रामकृष्ण मिशन की नई दिल्ली शाखा में शामिल हुए, जहां उन्होंने संन्यासी जीवन की शुरुआत की. दिल्ली में रहते हुए उन्होंने श्री रामकृष्ण मंदिर के निर्माण कार्य से लेकर पूजा‑अर्चना तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वे इस मंदिर के पहले पुजारी भी रहे. वर्ष 1960 में वे बेलूर मठ के प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और 1962 में उन्हें ब्रह्मचर्य दीक्षा मिली. बाद में उन्होंने दिल्ली और सोहरा (चेरापूंजी) सहित विभिन्न स्थानों पर मिशन के कार्यों में सेवा दी.

ये भी पढ़ें : बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.94 % मतदान, झाड़ग्राम में बंपर वोटिंग

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Ramakrishna Mission Belur Math, Mathurapur Election Rally, Swami Gautamananda Ji Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com