पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें मुलाकात के लिए समय दिया है, अगले कुछ दिनों में जब भी वे दिल्ली की यात्रा करेंगे, पीएम से भेंट करेंगी. बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता और पीएम मोदी की यह वन-टू-वन पहली मुलाकात होगी. पेगासस जासूसी मामले (Pegasus snooping scandal) से लेकर कुछ मीडिया हाउस के खिलाफ इनकम टैक्स के छापे जैसे मुद्दों को लेकर ममता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा, 'पेगासस जासूसी कांड, वाटरगेट से भी बड़ा है. यह इमरजेंसी से भी बड़ी इमरजेंसी है. सुपर इमरजेंसी, यह कितने लंबे समय तक चलेगा.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ममता ने कहा, 'मैं दो-तीन दिनों में दिल्ली जाऊंगी. यदि वक्त मिला तो मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगी. पीएम ने मुझे समय दिया है, मैं उनसे भी भेंट करूंगी.'गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस सरकार और केंद्र सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर टकराव बढ़ा है. पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति के मुद्दे पर केंद्र के रुख के खिलाफ भी ममता आक्रामक रुख अख्तियार कर चुकी हैं.
CM पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा बोले, ''जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा वो करूंगा''
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना पर नियंत्रण को लेकर यूपी के वाराणसी में योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ के मुद्दे पर ममता दीदी ने कहा कि यूपी में नदियों में डेड बॉडीज बह रही थीं और प्रधानमंत्री कहते हैं, यूपी बेस्ट स्टेट है. शर्म आनी चाहिए. बंगाल की सरकार ने आगे कहा कि ये सरकार सेंट्रल एजेंसी का मिस यूज करती है. इस सरकार को अपने मंत्रियों पर भी विश्वास नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं