पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पहली बार दिल्ली आ रही हैं. सूत्रों ने बताया कि बंगाल की मुख्यमंत्री 25 जुलाई को दिल्ली में होंगी. इस दौरान वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समनेत तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी क्योंकि 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
बीजेपी के चुनावी तंत्र की ताकत के सामने हासिल की गई बंगाल की जीत ने ममता बनर्जी को अगले आम चुनावों में विपक्षी मोर्चे में एक बड़ी भूमिका निभाने की अटकलों को हवा दे दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने बताया कि बनर्जी इस यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कुछ अन्य विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी.
2024 के चुनाव में BJP के खिलाफ एक चेहरे पर आम सहमति मुश्किल काम : संजय राउत
उनकी यात्रा संसद के मानसून सत्र के दौरान होगी, जहां विपक्षी कांग्रेस द्वारा कोविड-19 से निपटने और मूल्य वृद्धि सहित कई मुद्दों पर सरकार को निशाना बनाने की उम्मीद है. संसद सत्र से पहले विपक्ष का हर साल होने वाला रणनीति सत्र इस बार कोविड महामारी के कारण नहीं हुआ है.
इधर, तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें 6 सांसद शामिल हैं, आज शाम 4.30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. आयोग से मुलाकात के बाद टीएमसी सांसद मीडिया ब्रीफिंग भी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं