WB Board Exams 2021 Cancelled: पश्चिम बंगाल सरकार ने भी लंबे इंतजार के बाद अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी है.
एचएस और माध्यमिक छात्रों के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के साथ सलाह करने के बाद दो बोर्डों द्वारा तय की जाएगी. मंत्री ने बताया कि सात दिनों के भीतर क्राइटेरिया की घोषणा कर दी जाएगी.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
West Bengal state board exams for Class 10 and Class 12 have been cancelled: Chief Minister Mamata Banerjee pic.twitter.com/xVPzT7k0JJ
— ANI (@ANI) June 7, 2021
ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय हितधारकों के साथ परामर्श के बाद लिया गया है. बता दें कि राज्य सरकार ने रविवार को ईमेल के जरिए इस मुद्दे पर जनता की राय मांगी थी.
मुख्यमंत्री ने सूचित किया कि सरकार को 34 हजार ईमेल प्राप्त हुए हैं और उनमें से 79 प्रतिशत ने सुझाव दिया है कि माध्यमिक परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए और 83 प्रतिशत एचएस परीक्षा के खिलाफ थे.
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (उच्च माध्यमिक, या एचएस) की परीक्षाएं पहली बार मई में कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित कर दी गई थीं. पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 मई को यह भी घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए माध्यमिक और एचएस परीक्षा जुलाई और अगस्त में उनके संबंधित स्कूलों से आयोजित की जाएगी. लेकिन अब परीक्षाओं पर अंतिम फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं में लगभग 12 लाख छात्रों और कक्षा 12वीं में 8.5 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं