पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस महामारी के बीच बोर्ड की परीक्षाएं कराए जाने के मामले पर रविवार को आम जनता से राय मांगी है. इसके लिये विभाग ने ई-मेल पता साझा किया है. तीन दिन पहले विभाग ने परीक्षाएं कराने की संभावना तलाशने के लिये माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रमुख, राज्य के बाल अधिकार संरक्षण समिति के प्रमुख, एक डॉक्टर और एक अकादमिक विद्वान को शामिल कर छह सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसने शनिवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. हालांकि, इसकी सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया गया था.
समिति के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने और अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस बात पर सहमति जतायी कि मौजूदा हालात में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करना ठीक नहीं है. छात्रों के लिये ओपन बुक परीक्षा ज्यादा सही रहेगी या ऑनलाइन परीक्षा, इसको लेकर मतभेद थे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
स्कूली शिक्षा बोर्ड ने रविवार को एक नोटिस में कहा कि माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षाएं कराई जाएं या नहीं इसको लेकर आम लोगों से राय मांगी गई है. विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर वे परीक्षाएं कराए जाने के पक्ष में हैं तो उसके तरीके को लेकर सुझाव दें.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया, ''हम अभिभावकों, आम जनों, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों, सिविल सोसाइटी के लोगों और छात्रों को विचार प्रकट करने के लिये आमंत्रित कर रहे हैं. मेरा आपसे अनुरोध है कि आप सात जून 2021 दोपहर दो बजे तक अपने विचार साझा करें.''
पश्चिम बंगाल में इस साल 12 लाख से अधिक छात्रों को माध्यमिक और 8.5 लाख छात्रों को उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में बैठना था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं