North 24 Parganas:
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तीन अस्पतालों में 19 और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 लोग पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर इस मामले की सीआईडी जांच हो रही है। साथ ही वहां के शराब के ठेकों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वेस्ट बंगाल, 150, अस्पताल