देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का सिलसिला (Heavy Rainfall) देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में सोमवार को मॉनसून की जोरदार बारिश हुई. राजधानी लखनऊ में 18 घंटे तक लगातार बारिश हुई. इससे पॉश इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भर गया. लखनऊ के अलावा, कानपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, हरदोई में भी तेज बारिश हुई. प्रदेश के आपदा विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने से जुड़े हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई. इस बीच केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने डीएम से फोन पर बात कर शहर का हाल जाना. मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. UP के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है. वहीं, मध्य प्रदेश में भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश केरल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, शेष उत्तर पूर्व भारत, रायलसीमा और पूर्वी गुजरात में कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं भारी बारिश (Monsoon Rain) दर्ज की गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में अब तक ओवरऑल 10% कम बारिश हुई है. इसका मतलब है कि ये मानसून सीजन (30 सितंबर तक) सामान्य कम बारिश के साथ खत्म होगा. आइए जानते हैं अगले तीन दिन आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम:-
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार भारी से अति भारी बारिश हो रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड कलर वॉर्निंग (Red Colour Warning) जारी की है. रेड कलर वार्निंग का मतलब है कि आम नागरिकों और सरकार के स्तर पर नुकसान कम हो, इसलिए एक्शन लिया जाना जरूरी है. आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 सितंबर को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मंगलवार को एक नया साइक्लोमिक सर्कुलेशन (Cyclomic Circulation) बंगाल की खाड़ी में बन रहा है. 12 सितंबर के बाद 13 और 14 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. फिर 15 सितंबर के आसपास भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में 12 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना है. हालांकि, उमस से राहत मिली रहेगी.
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार के 8 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है. पटना में मंगलवार शाम तक बारिश के आसार हैं. बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियां फिलहाल सामान्य बनी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली. सबसे ज्यादा बक्सर के राजपुर में 82.2 एमएम, जबकि पटना में 23.4 एमएम बारिश दर्ज की गई.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून 10 दिन से कमजोर पड़ा हुआ है. अगले पांच-छह दिन भी बारिश के कम आसार हैं. IMD के अनुसार हिमाचल में मॉनसून धीमा जरूर पड़ा है, लेकिन इसके जल्दी जाने की संभावना नहीं है. देश में सबसे पहले राजस्थान से ही मॉनसून विड्रॉ होना शुरू होता है. इसके एक हफ्ते बाद हिमाचल से भी मॉनसून विदा लेता है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है. भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में रविवार देर शाम बारिश हुई. झालावाड़ के अकलेरा में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा. अलवर, भरतपुर, दौसा जिले में भी कई जगह बरसात से खेतों में पानी भर गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के इन एरिया में फिलहाल 2-3 दिन इसी तरह बारिश होती रहेगी. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर में फिलहाल मौसम सूखा ही रहने और तापमान ज्यादा रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें:-
लगातार बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरा, एयर क्वालिटी सालभर के बेहतरीन स्तर पर
UP Weather Forecast: लखनऊ में बारिश बनी मुसीबत, जिले भर में जलजमाव से बिगड़े हालात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं