विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2024

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, नशे में धुत्त लोगों के जश्न का नजारा कैमरे में कैद

अधिकारियों ने बताया कि सहरसा जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक बैंड और कुछ बार डांसरों को बुलाया गया था.

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, नशे में धुत्त लोगों के जश्न का नजारा कैमरे में कैद
बिहार के एक प्राइमरी स्कूल में कम से कम चार युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया है.

बिहार (Bihar) के सहरसा जिले में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाए गए स्कूल का कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण मनोरंजन और शराब के नशे के साथ जश्न मनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. स्कूल में अश्लील डांस (Vulgar dance) का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए जिले के जलाई थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक बैंड और कुछ बार डांसरों को बुलाया था. 

उन्होंने बताया कि जश्न मनाने वाले लोग एक 'बारात' में शामिल थे. वे स्कूल परिसर में ही ठहरे हुए थे. भोजपुरी गानों पर कम से कम चार युवतियों ने अश्लील डांस किया जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ पुरुष भी युवतियों के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं. वे साफ तौर पर नशे में धुत्त दिख रहे हैं.

क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने पूछा है कि शिक्षा विभाग स्कूल में इस तरह के जश्न की इजातत कैसे दे सकता है?

जलई थाना की प्रभारी ममता कुमारी ने कहा कि पुलिस ने ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा, "वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. हम जांच कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें -

शराब पार्टी, बार बालाओं का अश्लील डांस... थाने के चौकीदारों पर ही कानून तोड़ने का आरोप; वीडियो वायरल

बिहार: क्वॉरेंटाइन सेंटर में अश्लील डांस का हुआ आयोजन, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vulgar Dancing In School, Bihar School Dance Video, Bar Girls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com