Farmers Protest : नए कृषि कानून को लेकर पिछले 17 दिनों से आंदोलनरत किसानों के बीच अब उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों ने कहा कि हमसे भी सरकार बात करे. दिल्ली यूपी बार्डर से सटे कई जगहों पर यूपी के किसानों ने टोल को कई जगहों पर फ्री कर दिया. हालांकि यूपी के किसान संगठनों ने नरमी के संकेत देते कहा है कि सरकार सिर्फ पंजाब के नहीं यूपी के किसान संगठन से भी बात करे. शनिवार को यूपी के हापुड़ में सैकड़ें किसानों ने पहुंचकर एनएचएआई के टोल को फ्री कर दिया...इसी तरह इस्टर्न पेरीफेरल पर भी टोल को कुछ घंटों के लिए किसानों ने फ्री किया....दिन भर कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच टोल फ्री करने के मुद्दे पर तनातनी चलती रही...
उधर यूपी के शामली से आए किसन सिंह जैसे हजारों किसान NH9 पर बैठे हैं..कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद किसान धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं..लेकिन किसान इस बात से अब खासे नाराज है कि उनके आंदोलन को सरकार माओवादियों का बता रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- मेरठ, हापुड़, नोएडा टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, जबरन कराया फ्री, पुलिस बल की तैनात
किसानों का कहना है, "सरकार हमारे नेताओं से पूछ ले ऐसी चीजें न कहे हमें सरकार बदनाम कर रही है कि हम अफगानिस्तानी है खालिस्तानी है हम यहां के जैसे BSNLलुट गया वैसे हमारी मंडियों न लुटे. "
वहीं यूपी के किसान संगठन और पंजाब के किसान संगठन के बीच मतभेद दिखने लगे हैं. यूपी के किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब के तीस किसान संगठन से सरकार बात कर रही है लेकिन यूपी के किसानों से नहीं बात कर रही है हमसे भी सरकार बात करे.
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रधान बीएम सिंह ने एनडीटीवी से कहा है कि पंजाब के किसानों से सरकार की बातचीत हो रही है लेकिन यूपी के किसानों से क्यों नहीं बात करती है सरकार? उन्होंने कहा, "बिल वापस करने की मांग एक हो सकती है लेकिन पंजाब के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी मिल रहा है, जबकि यूपी के किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा, हम से क्यों नहीं बात हो रही है."
यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच बड़ा फैसला: फॉर्चून राइस लिमिटेड कंपनी को लेना होगा अनुबंध मूल्य पर धान
किसान नेता ने कहा, "पंजाब के 23 जिले के 30 किसान नेताओं से सरकार बात कर रही है. उप्र में 75 जिले हैं यहां के किसानों से बात नहीं कर रहे हैं. हम सरकार से बात करने को तैयार है हमसे भी बात की जाए."
कृषि बिल को लेकर किसान संगठन और सरकार के बीच गतिरोध बना है लेकिन यूपी के किसान संगठन सरकार से बात करना चाहते हैं... किसानों के इस आंदोलन के जवाब में अब सत्ता में बैठी बीजेपी भी कृषि बिल के समर्थन में चौपाल करने की योजना बना रही है. यूपी और पंजाब के किसान संगठनों में मतभेद भी दिख रहा है. ऐसे में किसान आंदोलन को चलाए रखकर सरकार पर ज्यादा दबाव बढ़ाने की आगे की रणनीति पर सबकी निगाहे रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं