चालक दल की अनुपलब्धता के कारण उड़ानें रद्द होने के बीच विस्तारा के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को पायलटों के साथ बैठक की. इसमें नए अनुबंध और ड्यूटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह की एयरलाइन ने बुधवार को 26 उड़ानें रद्द कीं.
संशोधित वेतन संरचना के विरोध में पायलटों के एक वर्ग ने पिछले कुछ दिन से बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी ली है. इससे विस्तारा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं और एयरलाइन ने पिछले दो दिन में 100 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
सूत्रों ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन सहित विस्तारा के शीर्ष अधिकारियों ने पायलटों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक ऑनलाइन बैठक की. बैठक में मानव संसाधन (एचआर) समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
सूत्रों ने कहा कि ड्यूटी और कामकाजी घंटों में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर एयरलाइन अधिकारियों ने पायलटों को इन्हें मई तक सुलझाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति मुख्य रूप से पायलटों के अधिक ड्यूटी करने को लेकर है.
विस्तारा की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया जारी है. विस्तारा के पास करीब 1,000 पायलट हैं, जिनमें से लगभग 200 का विभिन्न चरणों का प्रशिक्षण जारी है. विस्तारा ने 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानों का परिचालन करना है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं