- देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त है.
- राज्यसभा के 233 सांसद, 12 नामित सदस्य और 543 लोकसभा सांसद मतदान कर उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे.
- जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से यह पद खाली है.
देश के उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है. तब से पूरे देश को इस बात का इंतजार था कि उपराष्ट्रपति का चुनाव कब (Vice President Election) होगा और कौन इस पद पर बैठेगा. यह इंतजार खत्म होने को है. क्यों कि उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख सामने आ गई है. चुनाव 9 सितंबर को होगा. नामांकन की आख़िरी तारीख 21 अगस्त होगी. उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 सांसद, 12 राज्यसभा के नामित सांसद और 543 लोकसभा के सांसद मतदान करेंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव: कब क्या होगा?
बता दें कि 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी. 21 अगस्त को नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख है. 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी. 25 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. अगर एक से ज़्यादा उम्मीदवार हुआ तो 9 सितंबर को चुनाव होगा. विपक्ष के सूत्रों ने कहा है कि वे साझा उम्मीदवार खड़ा करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
22 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई की शाम अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे की वजह खराब स्वास्थ्य बताया गया था. उनका इस्तीफा ऐसे समय में हुआ था जब संसद का मानसून सत्र शुरू ही हुआ था. धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा था, "स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं." हालांकि इसे लेकर विपक्ष समेत देशभर में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं