विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

'... तो ऐसे ही मंडियों में किसानों का होता रहेगा शोषण' : BJP सांसद वरुण गांधी

बीजेपी ( BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो ट्वीट किया है. साथ ही लिखा है ‘जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा.'

'... तो ऐसे ही मंडियों में किसानों का होता रहेगा शोषण' : BJP सांसद वरुण गांधी
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी.
नई दिल्ली:

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन को लेकर जहां केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध जारी है, वहीं बीजेपी ( BJP) के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो ट्वीट किया है. साथ ही लिखा है ‘जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा. इस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए'. वीडियों में कहते हुए दिख रहे हैं कि आपने देखा है कि मोहम्मदी में किसान ने खुद अपनी धान की फसल में आग लगा ली. पीलीभीत में भी ऐसा हुआ है. 17 जिलों में ऐसा हो चुका है कि किसान खुद अपनी धान में आग लगा रहा है. यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही शर्म का विषय पूरे राष्ट्र में बन चुका है. आप इस समय अच्छे से जानते हैं कि किसान कितने कष्ट में हैं. किसान प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं. बाढ़ और बारिश से परेशानी हुई है. लेकिन हर चीज में झूठा कारण ढूंढ़कर किसानों को परेशान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 'सेंट्रल विस्टा में लैंड यूज बदलने के खिलाफ याचिकाकर्ता पर लगाएं जुर्माना, केस करें खारिज', SC में केंद्र का जवाब

साथ ही वरुण गांधी कहते हैं कि कभी नमी तो कभी कालापन का बहाना बताकर उसके धान को आप रिजेक्ट कर देते हैं, फिर बिचौलियो के पास भेज देते हैं. किसान धान को बिचौलियों को 1100-1200 रुपये में बेचते हैं और वहीं आपके पास आकर 1940 रुपये में बेच रहे हैं. आप क्यों बददुआ लेना चाहते हैं, वह तो ऐसे ही टूटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब मेरा प्रतिनिधि हर एक क्रय केंद्र पर रहेगा और निगरानी करेगा. अगर किसी तरीके का भ्रष्टाचार, ढिलाई या किसी तरीके की क्रूरता किसानों के साथ मिलती है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पांव नहीं जोड़ूंगा, सीधे कोर्ट जाऊंगा और सभी को गिरफ्तार कराऊंगा. 

पीलीभीत में मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान अफसरों को दी चेतावनी

शुक्रवार को  दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वरुण गांधी पीलीभीत में मंडी समिति में निरीक्षण करने गये थे और वहां उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया. वहीं इस मामले में प्रभारी आरएमओ या किसी भी अधिकारी ने टिप्पणी करने से इंकार किया है. वरुण गांधी ने आरोप लगाया कि किसान अव्यवस्थाओं के कारण बिचौलियों से अपने अनाज बेचने के लिए मजबूर हो रहा है. उन्होंने वहां उपस्थित प्रभारी डिप्टी आरएमओ ज्ञान चंद वर्मा एवं मंडी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा अगर किसानों के साथ अत्याचार हुआ तो वह अब सरकार के आगे हाथ पांव नही जोड़ेंगे, सीधे अदालत जाएंगे और सबको गिरफ्तार करवाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Gandhi, FARMER PROTEST
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com