कांग्रेस (Congress) पार्टी ने विकास प्राधिकरण द्वारा वाराणसी (Varanasi) के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित पार्टी कार्यालय को गुलाबी रंग से रंगे जाने पर बृहस्पतिवार को विरोध जताया. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जिला विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर बिना सहमति के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग में रंगने पर कड़ा विरोध जताया है.
कुमार ने पत्र में कहा है कि विकास प्राधिकरण वाराणसी ने स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय को बिना सहमति के गुलाबी रंग में रंग दिया गया है जो कि कानून के विरुद्ध है. उन्होंने विकास प्राधिकरण को 36 घंटे में पार्टी कार्यालय को पूर्ववत करने को आवश्यक और न्याय संगत बताया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने लिखा है कि यदि विकास प्राधिकरण 36 घंटे में कांग्रेस कार्यालय को पूर्व की स्थिति में नहीं लाता तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी.
भाजपा नेता ने कांग्रेस को ट्रस्ट, सपा को हिंदू मुसलमानों से लड़ने वाली पार्टी बताया
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 और 13 दिसंबर के आगमन को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर में एक रूपता दिखाने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के भवनों को गुलाबी रंग से रंगवा रहा है. अभी दो दिन पहले बुलानाला स्थित एक मस्जिद को भी गुलाबी रंग में रंग दिया गया था. हालांकि मुस्लिम सम्प्रदाय के आपत्ति के बाद प्रशासन ने उसे फिर से सफेद रंग में रंगवाया.
संजय राउत ने शिवसेना के यूपीए में शामिल होने के दिए संकेत, बोले- अच्छा रिजल्ट दे सकती है कांग्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं