विज्ञापन
6 years ago
चमोली:

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है. विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. तपोवन में एनटीपीसी की साइट से तीन शव बरामद किए गए हैं. अब तक आठ शव बरामद हो चुके हैं. ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है. दोनों साइटों पर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. अलकनंदा और धौलीगंगा नदी के किनारे बसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है.

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की. बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे गंगा नदी के किनारे पर न जाएं. प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों के बचाव का कार्य चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही उत्तराखंड को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है.

Here are the Updates for Uttarakhand Glacier Break:


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Uttarakhand Glacier News, Chamoli Glacier, Uttarakhand Glacier Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com