उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Assembly Elections 2022) की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होने हैं. उसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. राज्य में आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा. इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने अपने-अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है.
कांग्रेस की तरफ से जहां प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में होंगी, वहीं बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. प्रधानमंत्री आज यूपी में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहां भी दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर और अमरोहा में जनसभा करेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी के लिए प्रचार करेंगी. प्रियंका गांधी की जनसभा में प्रदेश में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ होंगे.
आइए जानते हैं इन दिग्गजों का चुनावी कार्यक्रम:
शनिवार (12 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का कार्यक्रम
13.30 बजे - रुद्रपुर, उत्तराखंड
15.30 बजे - कन्नौज, उत्तर प्रदेश.
कांग्रेस ने उत्तराखंड का स्वप्न तोड़ने का पाप किया...जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी: पी एम मोदी
सहारनपुर और अमरोहा में रैलियों को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ
01:25 बजे- बेहट विधानसभा क्षेत्र, सहारनपुर
02:30 बजे- बड़गांव, देवबंद, सहारनपुर
03:55 बजे- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र, अमरोहा
प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम
11:45 बजे- खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी
01:00 बजे- हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगी.
02:30 बजे- श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ता सम्मेलन
12:00 बजे दोपहर- बदायूं के इस्लामनगर में रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
13:25 बजे दोपहर- बदायूं के लोडा बहेड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे.
14:40 बजे दोपहर- शाहजहांपुर के ग्राम इंदेपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं