विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

घूसखोरों को सबक सिखाने के लिए ऑफिस में छोड़े सांप

उत्तर प्रदेश के बस्ती में घूसखोर अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए एक सपेरे ने राजस्व विभाग के दफ्तर में दर्जनों सांप छोड़ दिए।
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में घूसखोर अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए एक सपेरे ने राजस्व विभाग के दफ्तर में दर्जनों सांप छोड़ दिए। इसके बाद तो जैसे पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में सांपों को पकड़ने कि लिए वन विभाग को खबर की गई हालांकि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हक्कुल ने बाद में बताया कि वह सांपों के संरक्षण को लेकर लम्बे समय से काम कर रहा है और इसी सिलसिले में उसने सरकार से जमीन देने की मांग की थी लेकिन अधिकारी जमीन के बदले उससे रिश्वत मांग रहे थे। इस घटना के बाद यह भरोसा दिया गया है कि उसे जमीन जल्द ही एलॉट कर दी जाएगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, बस्ती, सांप, घूसखोर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com