- मातोश्री पर आई होक्स कॉल
- बढ़ाई गई सिक्योरिटी
- कॉलर ने दाउद की ओर कॉल करने की कही थी बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास 'मातोश्री' पर एक होक्स कॉल (Matoshree Hoax Call) आने के बाद से यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि शनिवार की रात साढ़े 10 बजे के आसपास एक शख्स ने कॉल करके कहा था कि बो दुबई से बोल रहा है और उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ओर से कॉल किया है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबाकि, शिवसेना नेता अनिल परब ने इसे संभवत: फर्जी कॉल बताया. उन्होंने रविवार की शाम को बताया कि 'कल मातोश्री पर एक कॉल रिसीव की गई थी. कॉलर ने कहा कि वो दाऊद गैंग से जुड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री से बात करना चाहता है. हालांकि, यह कोई धमकी भरी कॉल नहीं थी. पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि यह फर्जी कॉल थी या नहीं.' PTI ने मातोश्री के एक कर्मचारी के हवाले से बताया है कि इस कॉलर ने मातोश्री पर दो बार कॉल किया था और कहा था कि दाऊद इब्राहिम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करना चाहता है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे हैं, BJP के 'पप्पू 2' अभियान का निशाना... जानिए, क्यों...?
कर्मचारी ने बताया कि 'हालांकि, टेलिफोन ऑपरेटर ने कॉल को मुख्यमंत्री को ट्रांसफर नहीं किया. कॉलर ने अपनी पहचान नहीं बताई, बस इतना कहा था कि वो दुबई से दाऊद इब्राहिम की ओर से कॉल कर रहा है.' उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई थी, जिसके बाद मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस कॉल के सोर्स का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है,
बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी घोषित है. इस ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 लोग घायल हुए थे. मुंबई ब्लास्ट के अलावा, दाऊद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और उगाही जैसे केस भी हैं. वहीं, भारत और USA दोनों उसपर अल-क़ायदा और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने का भी आरोप लगाते हैं.
(PTI से इनपुट के साथ)
Video: क्या एक ही व्यक्ति देश चलाएगा और हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे: उद्धव ठाकरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं