पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार रिसीव कर गैंगस्टर तक पहुंचाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मोहाली स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक निवासी मलकीत सिंह उर्फ पीता उर्फ पिस्टल और गुरदासपुर निवासी मोहित उर्फ रिकी के रूप में की है. दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब आ रहे विस्फोटक, हैंड ग्रेनेड, असॉल्ट राइफल, जिगाना पिस्टल, गोला-बारूद के रिसीवर थे.
पुलिस के मुताबिक, दोनों के मोबाइल से चार पाकिस्तानी तस्करों के नंबर भी मिले हैं. आरोपियों ने पाकिस्तानी तस्करों के नंबर मिया बिट्टू, S, J नाम से फीड किये थे. जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले दो साल से पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दोनों गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान से सीधे संपर्क कर डिमांड के हिसाब से हथियार, गोला-बारूद पंजाब के अपराधियों को मुहैया करवा रहे थे. इसके लिए वे मोटी रकम भी वसलूते थे. हथियारों की खेप जैसे ही पंजाब बॉर्डर पहुंचती थी, दोनों आरोपी हथियारों की डिलेवरी लेते थे. हर खेप के एवज में इन्हें एक लाख रुपये मिलते थे. इस गैंग में कई और लोग भी शामिल हैं. ये फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने की फिराक में भी थे. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
हरियाणा : नूंह में साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, 28 हजार लोगों से ठगे थे 100 करोड़ से ज्यादा
टिल्लू ताजपुरिया को मारने की कोशिश पहले हो चुकी थी नाकाम, दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं