एयर इंडिया के विमान में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला अभी सुर्खियों से गायब भी नहीं हुआ, और अब दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इन्डिगो की उड़ान में शराब पीकर हंगामा करने, एयरहोस्टेस से छेड़खानी करने और विमान के कैप्टन से मारपीट का मामला सामने आ गया है. उड़ान के पटना पहुंचने पर दो यात्रियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. जबकि एक यात्री अभी फरार बताया जा रहा है. दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई उड़ान में तीन युवक नशे की हालत में सवार हुए थे. बताया गया है कि लगभग 80 मिनट की उड़ान के दौरान तीनों ने एयरहोस्टेस से बदतमीज़ी और छेड़खानी की, और जब बीचबचाव के लिए विमान का कैप्टन पहुंचा, तो तीनों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना की जानकारी उड़ान के दौरान ही पटना एयरपोर्ट अधिकारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दे दी गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद विमान के पटना पहुंचने पर नितिन और रोहित नामक यात्रियों को CISF ने तुरंत हिरासत में ले लिया, और एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्होंने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है. तीसरा यात्री पिंटू फरार होने में कामयाब रहा. इन्डिगो एयरलाइन ने तीनों यात्रियों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है, और एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के प्रभारी के मुताबिक, ब्रेथ एनैलाइज़र टेस्ट में दोनों गिरफ़्तार किए गए यात्रियों के शराब पिए होने की पुष्टि हो चुकी है. ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने भी पुष्टि की है कि दोनों यात्रियों ने शराब पी थी.
इस बीच, इन्डिगो ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा है, "दिल्ली से पटना जा रही 6-ई 6383 उड़ान पर हुई घटना के संबंध में अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है... हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि विमान में कोई विवाद नहीं हुआ, जैसा सोशल मीडिया के कुछ वर्गों में बताया जा रहा है..."
With reference to the incident that took place onboard 6E 6383 from Delhi to Patna, the matter is under investigation with the authorities. We would like to clarify that there was no altercation onboard the aircraft, as what is being reported in some sections of social media.
— IndiGo (@IndiGo6E) January 9, 2023
ये भी पढ़ें : सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में सामूहिक विवाह का किया आयोजन
ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, दो घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं 29 ट्रेनें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं