Indigo Flight Incident: इंडिगो फ्लाइट के एक क्रू मेंबर पर पांच साल के बच्चे से सोने की चेन चुराने का आरोप लगाया गया है. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है और वे मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा समर्थन और सहयोग दे रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
बच्चे की मां ने इंडिगो क्रू मेंबर पर किया केस
बेंगलुरु में एक बच्चे की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट उसके बच्चे को वॉशरूम ले गई, जिसके बाद बच्चे के गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई. शिकायतकर्ता प्रियंका मुखर्जी ने बताया कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई 661 में अपने दो बच्चों के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जा रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट अदिति अश्विनी शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उसने 80,000 रुपये की 20 ग्राम की सोने की चेन छीन ली, जो उसके एक बच्चे ने पहनी हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इंडिगो का चोरी पर बयान
इंडिगो ने एक बयान में कहा, "हम तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 661 में एक कर्मचारी से जुड़ी हाल की घटना से अवगत हैं. हमारी एक कस्टमर ने ये आरोप लगाए हैं. हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं और जांच करने में संबंधित अधिकारियों को पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान कर रहे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं