विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2022

संकट में ट्विटर : 1200 कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद Elon Musk ने इंजीनियरों को भेजा "एसओएस" 

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसे उन्होंने पिछले महीने के अंत में $ 44 बिलियन में खरीदा था.

संकट में ट्विटर : 1200 कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद Elon Musk ने इंजीनियरों को भेजा "एसओएस" 
सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को व्यक्तिगत रूप से ट्विटर कार्यालय में रहने के लिए कहा गया है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक एसओएस भेजा है. आपको बता दें कि एसओएस शब्द का इस्तेमाल संकट की घड़ी में किया जाता है. एसओएस का वैसे तो सबसे पहले समुद्री उपयोग किया जाता था. जिसका मतलब होता था-सेव द शिप. मगर आजकल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संकट के समय दिए जाने वाले संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

एलन मस्क ने एसओएस में कहा है कि कोई भी जो सॉफ्टवेयर लिखता है, कृपया आज दोपहर 2 बजे 10वीं मंजिल पर रिपोर्ट करें. मस्क ने एक ईमेल में, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने और व्यक्तिगत रूप से ट्विटर कार्यालय में रहने के लिए कहा. मस्क ने कहा कि केवल वे लोग, जो शारीरिक रूप से आने में असमर्थ हैं या पारिवारिक आपात स्थिति में है, उन्हें दफ्तर आने से छूट दी जाती है. 

एक अन्य ईमेल में इंजीनियरों से कहा गया कि मस्क को पिछले छह महीनों में उनके कोडिंग कार्य ने जो हासिल किया है, उसका एक बुलेट-पॉइंट सारांश भेजें. साथ ही कोड की सबसे प्रमुख लाइनों के 10 स्क्रीनशॉट भी भेजें. इससे बैठकें कम होंगी और मस्क को "ट्विटर टेक स्टैक को समझने" में मदद मिलेगी. 

यह मेल मस्क के उस अल्टीमेटम के बाद आया है, जिसमें "हार्डकोर वर्क" के बारे में बात की गई थी और उसके बाद इस्तीफों का ट्विटर में दौर शुरू हो गया था और कंपनी को अपने दफ्तरों को सोमवार तक बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा था. उस ईमेल में मस्क ने कर्मचारियों से लंबे समय तक काम करने या अपनी नौकरी खोने के बीच चयन करने के लिए कहा था.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 1,200 कर्मचारियों ने कल इस्तीफा दे दिया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि किन लोगों के पास अभी भी कंपनी की संपत्ति तक पहुंच होनी चाहिए. दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसे उन्होंने पिछले महीने के अंत में $ 44 बिलियन में खरीदा था.

यह भी पढ़ें-

Hate Speech पर बनी नई ट्विटर नीति, Trump और Resignations पर भी एलन मस्क ने दिए जवाब
"उसकी चोट देखकर तो मैं टूट गया था...": श्रद्धा वालकर के पूर्व सहकर्मी
G-20 सम्मेलन में भारत और पीएम मोदी की भूमिका से अमेरिका गदगद, दिल खोलकर की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk SOS, Twitter SOS, Elon Musk Sends SOS, Musk Sends SOS To Engineers, 1200 Employees Resign From Twitter, Elon Muks To Cut Twitter Employees' Job, Twitter, Twitter In Trouble
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com