शहर-शहर जाम की समस्या भारत में बेहद आम हो गई है. दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, पटना, रांची आप कहीं भी जाइए घंटों जाम में गाड़ियां फंसी रहती है. पुराने शहर दिल्ली, लखनऊ में जाम की समस्या तो आम है ही लेकिन ऐसे शहरों में भी जाम देखने को मिलती है जिसे आधुनिक माना जाता है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई हिस्सों में भी लोग जाम की समस्या से जूझते रहे हैं. जाम के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट हो या नोएडा के फिल्म सिटी का इलाका लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ट्रैफिक जाम जो कि आज आम जनता के लिए बड़ी समस्या है, इससे जुड़ी हमारी आज की खास मुहिम है. आप किस शहर में कहां ट्रैफिक से जूझते हैं... हमें 7303388311 पर मैसेज कर अपनी परेशानी साझा कीजिए... साथ ही बताएं क्या हो इसका निदान...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे मिलेगा नोएडा को ट्रैफिक जाम से छुटकारा?
नोएडा के तमाम इलाकों में जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं. आधुनिक शहर के तौर पर विकसित हुए इस इलाके में भी आबादी के बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है. नोएडा के ही साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के भी इलाके में भी जाम की समस्या देखने को मिलती रही है. नोएडा एक्सटेंशन के इलाके की जाम की तस्वीर पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया में आती रही है.
नोएडा में यातायात नियम के पालन और सार्वजनिक वाहनों की सुविधा को बढ़ा कर इसे कम किया जा सकता है. मेट्रो और बस सर्विस की मांग नोएडा के कई हिस्सों में बेहद पुरानी रही है. नई गाडि़यों के रजिस्ट्रेशन को कम कर और लोगों को इसके लिए जागरुक कर के ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटा जा सकता है.
जाम की समस्या की 10 बड़ी वजह
- दिल्ली में जाम की सबसे बड़ी वजह है, लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या. टूटी, जर्जर सड़कें
- सड़कों पर अतिक्रमण
- खराब ड्राइविंग
- नियम उल्लंघन
- सड़क हादसे
- सड़क निर्माण, रखरखाव
- बरसात में जलजमाव
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी
- वीवीआईपी मूवमेंट
- अवैध पार्किंग भी जाम की बड़ी वजहें हैं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं