टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई की जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5), आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर ट्रेन के जरिए भाग निकले. सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध देखे गए हैं. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद आरोपी अंधेरी स्टेशन पहुंचे थे. शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया था. यह बाइक तीन अलग-अलग लोगों को बेची जा चुकी है. इसका पहला मालिक जोगेश्वरी का रहने वाला है.

सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध हमलावर
Photo Credit: NDTV

वारदात के वक्त प्रयोग में लाई गई बाइक.
Photo Credit: NDTV
पुलिस ने उस बाइक के मालिक से पूछताछ की है, जिसका इस्तेमाल हमलावरों ने किया था. तीसरे मालिक को पैसे तो मिल गए थे, लेकिन बाइक के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज ट्रांसफर नहीं हुए थे. दस्तावेजों का ट्रांसफर नवरात्रि के बाद होना तय था.
क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस
टाइगर श्रॉफ से जुड़ा फायरिंग का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. शुरुआत में यह मामला जुहू पुलिस के पास दर्ज किया गया था. अब आगे की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. क्राइम ब्रांच पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों की जांच कर चुकी है. तीन अज्ञात हमलावरों का पता लगाना जांचकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि क्या इन हमलावरों का बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है.
मुंबई पुलिस द्वारा ट्रेनों और बसों की चेकिंग की जा रही है. मुंबई से बाहर जाने वाली बसों और ट्रेनों की विशेष जांच हो रही है.
फॉरेंसिक जांच में नया खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर फायरिंग करने के लिए देसी पिस्तौल जिसे 'कॉपी पीस' भी कहा जाता है, उसका इस्तेमाल किया था. हमलावरों ने कार के अगले शीशे विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 गोलियां चलाईं. पांच गोलियां कार पर लगीं, जबकि दो का निशाना चूक गया.
सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन खराबी के कारण हथियार नहीं चला. शक है कि हथियार में खराबी के कारण ही अभिनेता पर करीब से गोली नहीं चलाई जा सकी. इसके बाद, दोनों हमलावर अपने तीसरे साथी द्वारा तैयार रखी गई मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए.
हमले से पहले शूटर्स ने की थी इलाके की रेकी!
वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर पुष्पा पार्क के पास 45 मिनट रुके थे. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने हमला करने से पहले इलाके की रेकी की थी. गोलीबारी करने से पहले वे पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक रुके थे. घटना के बाद, आरोपी मोटरसाइकिल से अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन गए और एक पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल छोड़ दी, जहां उन्हें लगा होगा कि वे सीसीटीवी कैमरों की नजर में नहीं आएंगे. शक है कि आरोपी सूरत की तरफ फरार हो गए हैं.
'आज टाइगर श्रॉफ, अगला कौन?'
इस हमले के बाद, 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने एक बयान जारी कर गोलीबारी की निंदा की है. एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर हो रहे लगातार हमलों को रोकने में नाकाम रही हैं.
AICWA ने पहले हुई कई घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी, बांद्रा में ही सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बार-बार हुए हमले शामिल हैं.
MEDIA RELEASE For Immediate Release | 18 October 2026 "Today Tiger Shroff, who is next?" Firing in Juhu: AICWA says government and police have failed, demands strictest action against gangsters Mumbai: The All Indian Cine Workers Association (AICWA) is shocked and deeply anguished by the firing on Bollywood actor Tiger Shroff in Mumbai's Juhu area, in which one person was hit by a bullet. Tiger Shroff, whose life could easily have been lost in the attack, narrowly escaped. This is not an isolated incident. Shots were fired outside Salman Khan's residence in Bandra. Actor Saif Ali Khan was stabbed in an attack at his Bandra home. Shots were fired outside the Juhu home of filmmaker Rohit Shetty. Comedian Kapil Sharma's cafe was attacked repeatedly. Now Tiger Shroff has been fired upon. One after another, people from the film industry are being targeted, and a deliberate atmosphere of fear is being created. The intent is plain: gangsters want to terrorise Bollywood personalities and extort money from them. "Today it is Tiger Shroff. Who is next? When a celebrity is not safe in the heart of Mumbai, how can an ordinary Mumbaikar feel safe?" the AICWA said. Despite repeated incidents, the government and the police have failed to stop these attacks and to protect the people of Bollywood. Gangsters have openly claimed responsibility in earlier cases, yet the network continues to operate. Statements are not enough. Bollywood needs real protection. Mumbai's streets are once again being stained with blood, and the situation is reminiscent of the underworld era of the 1990s. The law-and-order situation in the city is a matter of grave concern. Today, it feels as if Bollywood is left to the mercy of God. AICWA makes the following demands of Maharashtra's Hon'ble Chief Minister and Home Minister, Shri Devendra Fadnavis: 1) Take the strictest possible action against the gangsters behind these attacks, in the only language they understand. 2) Arrest the shooters and also those who ordered the firing, without delay, and break the extortion network. 3) Provide adequate security and protection to film personalities and their families. 4) Fix accountability for the repeated failure to prevent these attacks. 5) Restore the confidence of Mumbai's citizens and the film fraternity in law and order. "Mumbai will not be allowed to go back to the underworld days of the 1990s. Bollywood will not work in the shadow of fear," the AICWA added. Er Suresh Shyamlal Gupta President AICWA | #TigerShroff | #Bollywood | #AICWA | #AllIndianCineWorkersAssociation | #Firing | | @Dev_Fadnavis | @CMOMaharashtra | @iYogeshRKadam | @DGPMaharashtra | @ANI | @PTI_News | @ians_india | @sureshsgupta |
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 18, 2026
AICWA ने मांग की है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस इन हमलों के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. इसके साथ ही, गोली चलाने वालों और गोलीबारी का आदेश देने वालों की गिरफ्तारी, जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई, फिल्म हस्तियों और उनके परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा देने और इस तरह के हमलों को रोकने में बार-बार नाकाम रहने के लिए जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई है.
यह भी पढ़ें | कपिल शर्मा, रणवीर से लेकर रोहित शेट्टी तक... सलमान के किन-किन करीबियों को टारगेट कर चुका है लॉरेंस बिश्नोई
यह भी पढ़ें | फायरिंग में टाइगर के हाथ और सीने में आई चोट, हमले के बाद की पहली तस्वीर आई सामने, यहां जानें हर एक अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं