विज्ञापन
Story ProgressBack

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है.

Read Time: 2 mins
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
आज दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आईएमडी ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम' श्रेणी में है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें : भारत-चीन ने एलएसी से सैनिकों को हटाने व शेष मुद्दों के हल के लिए वार्ता की

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : महायुति गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, आज ऐलान संभव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
कारगिल युद्ध इंटेलिजेंस का फेल्योर, मौका मिलता तो PAK को और सिखाते सबक : जनरल वेद प्रकाश मलिक
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
'आवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ा, ये चलने वाली नहीं गिरने वाली सरकार है', लोकसभा में अखिलेश की कही बड़ी बातें
Next Article
'आवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ा, ये चलने वाली नहीं गिरने वाली सरकार है', लोकसभा में अखिलेश की कही बड़ी बातें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com