कोविड रोगियों के परिजनों को कथित रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मई में गिरफ्तार किये गए गिरोह के चार अन्य सदस्यों के खुलासे के आधार पर छोटू चौधरी को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त (अपराध) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पूछताछ के दौरान चौधरी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी मनोज महतो के साथ मिलकर पिछले दो से तीन साल से गिरोह को संचालित कर रहा है और इसके संचालन में उसने अपने क्षेत्र के 200-300 लोगों को शामिल किया था.
ऑक्सीजन संकट पर अंतरिम ऑडिट रिपोर्ट से दिल्ली के गृह सचिव ने जताई असहमति
महामारी के दौरान, जब ऑक्सीजन सिलेंडर और सांद्रक की मांग बढ़ रही थी, तो चौधरी ने मौके का फायदा उठाकर लोगों को सिलेंडर बेचने के बहाने ठगना शुरू कर दिया.अधिकारी ने कहा कि चौधरी के गिरोह के प्रत्येक व्यक्ति को विशिष्ट कार्य दिया गया था. उनमें से एक ने ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक खातों की व्यवस्था की जबकि अन्य ने जाली प्रमाण-पत्रों के आधार पर उन्हें खाते खोलने का काम किया और हर खाते के लिय 25 हजार रुपये हासिल किये. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी के लिये विभिन्न इलाकों में पहले से सक्रिय सिम कार्ड इस्तेमाल किये.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं