विज्ञापन

पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार

ED पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार
  • प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है.
  • गिरफ्तारी वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर तलाशी के बाद हुई है.
  • शिरोमणि अकाली दल के नेता ने संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को कथित जीएसटी धोखाधड़ी से जोड़ा है.
चंडीगढ़:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई. हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा को कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है. शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और एक वर्ष में यह तीसरी रेड है. अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया. जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है.

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में मंत्री पर हुई ईडी रेड की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि जनता सबक सिखाएगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार पर अपने राजनीतिक मकसद पूरे करने के लिए ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों को ‘‘हथियार'' के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

 ED द्वारा मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर AAP विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि हर कोई जानता है कि पंजाब सरकार अच्छा काम कर रही है और इसीलिए केंद्र सरकार को यह बात हजम नहीं हो रही है. इसलिए, वे नहीं चाहते कि पंजाब में आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में आए. यही वजह है कि वे आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं.
 

ये भी पढे़ं : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, जानें लिस्ट में किसके नाम

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjeev Arora, Enforcement Directorate: Punjab Minister Sanjeev Arora Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com