बिहार में बिजली के शुल्क में हुई बढ़ोतरी का भार आम उपभोक्ताओं के ऊपर नहीं डाला जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार बिजली कंपनियों को अलग से सब्सिडी देगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में की. नीतीश कुमार ने इस घोषणा के साथ विपक्षी बीजेपी के सदस्यों को पूरे देश में ‘एक राष्ट्र, एक बिजली शुल्क' लागू कराने का भी आग्रह किया. नीतीश कुमार ने कहा कि फ़िलहाल बिहार जैसे राज्यो को महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्यों से भी महंगे दर पर बिजली ख़रीदना पड़ रहा है.
2 मार्च को भी कहा था...
2 मार्च को भी बिहार विधानमंडल की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार के बिजली उत्पादन संयंत्रों से अधिक दर पर बिजली मिलती है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान बिजली दर होनी चाहिए और केंद्र सरकार को ‘एक राष्ट्र, एक बिजली शुल्क' के बारे में सोचना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महागठबंधन की सरकार किसी पर बोझ नहीं बढ़ाना चाहती : बिहार में बिजली के शुल्क पर तेजस्वी यादव pic.twitter.com/mXu8wK4yif
— NDTV India (@ndtvindia) March 31, 2023
तेजस्वी यादव ने यह कहा...
पिता बनने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अपने बेटी कात्यायनी के लिए बधाई देने वाले सभी लोगो को धन्यवाद कहा. बिजली के शुल्क में हुई बढ़ोतरी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार किसी पर बोझ नहीं बढ़ाना चाहती, लेकिन केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देती तो राज्य की और भी आर्थिक उन्नति हो सकती है. राज्य कैबिनेट में बिजली कंपनियों के लिए तेरह हज़ार करोड़ रुपये के सब्सिडी से फैसले से उपभोक्ताओं पर बिजली के शुल्क में हुई बढ़ोतरी का भार नहीं पड़ेगा. सीबीआई द्वारा पूछताछ और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "समय सबका आता है और समय सबको सिखाता है." उन्होंने फिर दोहराया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है.
यह भी पढ़ें-
आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, बोले-"राजनीतिक उत्पीड़न..."
UP : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की 183 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं