श्रीनगर में आज आतंकवादियों के अलग-अलग हमलों में एक नागरिक की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. कारा नगर इलाके में आतंकियों ने माजिद अहमद गोजरी पर फायरिंग की. फायरिंग में गंभीर रूप से घायल माजिद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. शहर के सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती की गई है और विभिन्न क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ ही घंटों में पड़ोस के बटमालू में एक अन्य नागरिक को निशाना बनाया गया.
अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद शफी डार को गोली मारी गई. उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है.
वहीं, एक और हमले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है. इस हमले के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग में आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के केपी रोड पर सीआरपीएफ की 40 बटालियन के बंकर पर शाम छह बजकर 50 मिनट पर ग्रेनेड फेंका.
उन्होंने कहा कि ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और बिना कोई नुकसान पहुंचाए पास में ही फट गया.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं