विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2025

टेनिस प्लेयर मर्डर केसः बच्चों को कुछ इस तरह से निखारती थी राधिका, सामने आया वीडियो

दीपक यादव किराए की आय पर निर्भर हैं. वे राधिका के टेनिस अकादमी चलाने के खिलाफ थे, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था.

टेनिस प्लेयर मर्डर केसः बच्चों को कुछ इस तरह से निखारती थी राधिका, सामने आया वीडियो
बच्ची की टेनिस की ट्रेनिंग देती राधिका यादव.
  • हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर कर दी.
  • राधिका अपनी टेनिस अकादमी चलाती थीं, जहां बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग देती थीं, लेकिन उनके पिता को यह पसंद नहीं था.
  • गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित घर में पिता-पुत्री के बीच अकादमी को लेकर हुई तीखी बहस के बाद दीपक ने राधिका पर गोली चलाई.

Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या का मामला सुर्खियों में है. राधिका को उसके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. राधिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. राधिका टेनिस अकादमी चलाती थी, जिसमें वो बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग दिया करती थी. लेकिन उसके पिता को बेटी का टेनिस अकादमी चलाना पसंद नहीं था. इस बात पर गुरुवार को पिता-पुत्री में तीखी बहस हुई और फिर पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

राधिका के टेनिस अकादमी में बच्चों को टेनिस के गुर सिखाने का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में राधिका छोटी बच्ची को टेनिस की गुर सिखाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर आप साफ तौर पर समझ सकते हैं कि राधिका किस कदर बच्चों को निखारती थी, लेकिन उसके पिता को यह बात बुरी लगी.

बच्चों को कैसे टेनिस सिखाती थी राधिका, देखें वीडियो

राधिका के पिता को पुलिस रिमांड में

इस मामले में शुक्रवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने 49 वर्षीय दीपक को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि राधिका टेनिस अकादमी की कमान संभालना चाहती थी और इसे लेकर ही पिता इतना नाराज हुआ कि गोलियां दाग दीं. राधिका की मां मंजू यादव ने इस घटना के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.

गुरुवार सुबह घर पर बहस के बाद मारी थी गोली

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-57, सुशांत लोक फेज-2 स्थित राधिका के घर में हुई. पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव अपनी बेटी के टेनिस अकादमी चलाने के फैसले से नाराज थे. गुरुवार को पिता-पुत्री के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई. बहस के दौरान दीपक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से राधिका पर गोली चला दी, जिनमें से एक उनकी गर्दन में और दो पीठ में लगीं.

गोलीबारी के बाद राधिका खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी. उनके चचेरे भाई कुलदीप, जो भूतल पर रहते हैं, उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पिता गिरफ्तार, उनकी बंदूक भी जब्त

पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बंदूक जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी. शुक्रवार को दीपक को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां उनका चेहरा हुड से ढका था. पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने एक दिन की रिमांड की अनुमति दी. सेक्टर-56 थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.


पुलिस मामले की तह तक जाने की कर रही जांच

एक जांचकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि राधिका की मां मंजू यादव ने हत्या के कारणों पर अनभिज्ञता जताई और कहा कि घटना के समय वे बुखार के कारण अपने कमरे में आराम कर रही थीं. पुलिस के अनुसार, दीपक यादव किराए की आय पर निर्भर हैं. वे राधिका के टेनिस अकादमी चलाने के खिलाफ थे, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - राधिका यादव मर्डर केस: NDTV के खुलासे से आया नया मोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhika Yadav, Radhika Yadav Death, Radhika Yadav Gurgaon, Radhika Yadav Murder Case, Radhika Yadav Reels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com