विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

मां-बेटी का एक ही आशिक! शादी के 1 महीने बाद पति को मरवा दिया, ये है तेलंगाना की 'सोनम रघुवंशी'

इंदौर की सोनम रघुवंशी की तरह ही तेलंगाना में एक लड़की ने शादी के कुछ ही दिन बाद पति की हत्या करवा दी. यहां भी वजह राजा रघुवंशी केस की तरह साफ थी, किसी और से प्यार...

मां-बेटी का एक ही आशिक!  शादी के 1 महीने बाद पति को मरवा दिया, ये है तेलंगाना की 'सोनम रघुवंशी'
तेलंगाना में पत्नी ने करवाई पति की हत्या.
  • तेलंगाना के कुरनूल में महिला ने शादी के बाद पति की हत्या की.
  • पत्नी ने प्रेमी और मां के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई.
  • तेजेश्वर की लाश 21 जून को बरामद हुई, परिवार को एश्वर्या पर था शक.

तेलंगाना के कुरनूल में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्या का मामला सामने आया है. एक महिला ने शादी के महज एक महीने बाद ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, इस वारदात को उसने सोनम की तरह ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया. मई में एश्वर्या ने तेजेश्वर से शादी की थी. पति तेजेश्वर डांसर था. एश्वर्या ने तेजेश्वर को अपने प्यार का भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहती है. जिसके बाद 18 मई को उनकी शादी हो गई. फिर प्रेमी और मां संग मिलकर उसका मर्डर करवा दिया.

शादी के कुछ दिन बाद पति की कराई हत्या

शादी के कुछ ही दिनों बाद तेजेश्वर के परिवार ने 17 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा गायब हो गया है. 21 जून को उसका शव करनूल जिले से बरामद किया गया. तेजेश्वर के परिवार का पूरा शक एश्वर्या पर था. उनका कहना था कि उन्होंने सुना था कि एश्वर्या का करनूल जिले के ही एक बैंक कर्मचारी के साथ लव-अफेयर था.

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पता चलाने की कोशिश की कि तेजेश्वर की लास्ट लोकेशन क्या थी. उसका मोबाइल भी ट्रैक किया गया. जिसके बाद पुलिस को तेजेश्वर का शव बरामद हो गया.

मां-बेटी का एक ही शख्स से था अफेयर

हैरानी की बात यह है कि एश्वर्या और उसकी मां का एक ही शख्स के साथ अफेयर था. उसका प्रेमी जिस बैंक में कर्मचारी था, उसकी मां वहां पर स्वीपर का काम करती थी. मां ये नहीं चाहती थी कि बेटी एश्वर्या बैंक कर्मचारी से शादी करे. वह चाहती थी कि उसकी शादी तेजेश्वर के साथ हो और वह भी दूसरों की तरह नॉर्मल जिंदगी बिताए. जिसके बाद दोनों की शादी हो गई.

शादी के बाद प्रेमी से की 2 हजार बार बात

वहीं तेजेश्वर के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था. एश्वर्या हर समय फोन पर लगी रहती थी. जिसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली तो पता तला कि उसने बैंक कर्मचारी के साथ शादी के बाद भी 2 हजार बार बात की थी. जबकि तिरमल राव पहले से शादीशुदा था.

2 लाख उधार देकर करवाई हत्या

उसने एश्वर्या के साथ मिलकर तेजेश्वर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसके लिए उसने 20 लाख रुपये उधार लिए. उसमें से 2 लाख रुपये में उसने तीन लोग हायर किए. जिसके बाद ये लोग तेजेश्वर को जमीन का सर्वे कराने के बहाने कार के भीतर ले गए. कार के भीतर ही चाकू गोदकर उसे मार डाला. उसके शव को पन्याम के पास फेंक किया. पुलिस ने इस मामले में एश्वर्या और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuanshi Murder Case, Telangana Murder, Wife Killed Husband, Wife Love Affair, Kurnool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com