बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ( Mangal Pandey) ने कहा है कि कोरोना जांच घोटाले में किसी को बख्शा नहीं जायेगा. इंडियन एक्सप्रेस अख़बार द्वारा छापे गए ख़बरों पर संज्ञान लेते हुए पांडे ने कहा कि जो भी ख़बरें छप रही है उसके हर बिंदु की जांच का आदेश दे दिया गया है और इस संबंध में कोई भी दोषी पाया जाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा और उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि मंगल पांडे ने NDTV इंडिया से बातचीत में ये भी दावा किया कि अख़बार में छपे कई ऐसे नाम हैं जिनके बारे में जांच कराने पर पाया गया कि उनकी जांच हुई हैं. लेकिन उनसे जब ऐंटिजन जांच के सम्बंध में फ़र्ज़ी नाम और मोबाइल नम्बर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फ़िलहाल जांच की रिपोर्ट आ जाने दीजिए अगर कोई दोषी होगा तो उसके ख़िलाफ़ कारवाई होगी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि अगर कोई गड़बड़ी हुई हैं तो नीचे के स्तर पर हुई हैं लेकिन घोटाला हुआ हैं ये कहना फ़िलहाल ग़लत हैं .
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से जब ये पूछा गया कि आख़िर केंद्र सरकार द्वारा बार बार राज्य सरकार को ऐंटिजन टेस्ट कम कर आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने की सलाह दी गयी लेकिन उसके बाबजूद रैपिड टेस्टिंग में बिहार में एक रिकॉर्ड क़ायम किया गया जो कोरोना की रोकथाम में लगे लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रहा था. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने इस सवाल को टालते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं हो सकता है.देश के सभी राज्यों में इसी तरह से जांच हुए हैं.
इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाते हुए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे और अपना ढाई महीने पूर्व विधान सभा सत्र के दौरान इस घोटाले के सम्बंध में जो आशंका व्यक्त की थी उसका वीडीओ जारी किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने पहले ही बिहार में कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी की थी. जब हमने घोटाले का डेटा सार्वजनिक किया था तो CM ने हमेशा की तरह नकार दिया. इन्होंने अधिकारी बदल एंटीजन का वो “अमृत” मंथन किया कि 7 दिनों में प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा 10 हज़ार से 1 लाख और 25 दिनों में 2 लाख पार करा दिया.
मैंने पहले ही बिहार में कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी की थी। जब हमने घोटाले का डेटा सार्वजनिक किया था तो CM ने हमेशा की तरह नकार दिया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 11, 2021
इन्होंने अधिकारी बदल Anti-gen का वो “अमृत” मंथन किया कि 7 दिनों में प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा 10 हज़ार से 1 लाख और 25 दिनों में 2 लाख पार करा दिया। pic.twitter.com/zbqVEwd1bj
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं