अतीक और अशरफ हत्याकांड (Atiq-Ashraf Murder) के बाद यूपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. इसी मसले पर देश के दो और दिग्गज ने यूपी सरकार (Uttar Pradesh Government) को घेरा है. अब बिहार सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने यूपी सरकार पर हमला बोला. बिहार सीएम ने अतीक अहमद की हत्या पर कहा कि कोई जेल में जायेगा उसको मार देंगे? कोर्ट फ़ैसला करता है कि क्या सजा होगी. इसलिए लिए ही तो संविधान बना है. वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराध खत्म करने का मतलब अपराधियों को मारना नहीं है, अदालत न्याय देने के लिए है.
अतीक-अशरफ मर्डर मामले में सीएम #NitishKumar ने यूपी सरकार पर साधा निशाना pic.twitter.com/j29GKO8lBz
— NDTV India (@ndtvindia) April 17, 2023
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस दौरान उन्होंने कहा, "पुलिस को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए था. यह दुख की बात है कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय काफी नजदीक से गोली मारी गई." तेजस्वी यादव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि गैंगस्टर और उसके भाई की हत्या "पटकथा रची हुई" लगती है. उन्होंने ये भी कहा, "यहां तक कि एक प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के हत्यारों को भी अदालती मुकदमे के तहत रखा गया था. यूपी में जो हुआ वह अतीक अहमद की शवयात्रा नहीं थी, बल्कि कानून की थी." उनके मुताबिक यह सस्ते प्रचार के लिए किया गया है, ये पूरी घटना स्क्रिप्टेड लगती है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश में बेशर्म अराजकता और कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने से स्तब्ध हूं. यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं. इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों के लिए हमारे यहां कोई जगह नहीं है." वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य "जंगल राज की चपेट में" है. इसके अलावा और भी कई नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें : राजस्थान में पार्टी विधायकों को 'वन टू वन' में जीत का ये फॉर्मूला समझा रहे अशोक गहलोत
ये भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं