प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की आगामी अमेरिका यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के भारत दौरे के दौरान होने वाली उनकी वार्ता ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन' पर केंद्रित रहेगी. यहां एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक (American Diplomat) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने संवाददाताओं से कहा कि पूरी धरती को भारत और अमेरिका के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों से उम्मीदें हैं.
राजदूत ने कहा, ‘‘चार महीनों में, हमारे नेता तीसरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे, और शायद जैसा कि मैंने कहा है कि यह स्वाभाविक महसूस होता है. मुझे लगता है कि जब प्रधानमंत्री (मोदी) वाशिंगटन आएंगे तब आप शांति, समृद्धि, धरती पर किये जाने वाले कार्य और हमारे लोगों को आपस में जोड़ने को देखेंगे. साथ ही, आप राष्ट्रपति (बाइडन) की भारत की यात्रा के दौरान इसे और प्रगाढ़ होते देखेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने दोनों नेताओं की यात्राओं के मुख्य उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वह (बाइडन) न सिर्फ दिल्ली की यात्रा करेंगे, बल्कि देश में अन्य स्थानों पर भी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के न्योते पर जून के तीसरे हफ्ते में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे. वहीं, जी20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के सितंबर में भारत की यात्रा करने की उम्मीद है.
गार्सेटी ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर कहा कि दोनों देशों की सेनाएं साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और भारत सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास अमेरिका के साथ करता है. उन्होंने कहा, ‘हम हिंद-प्रशांत को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.' इस साल भारतीयों को जारी किये जाने वाले वीजा की संख्या के बारे में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका इस साल 10 लाख वीजा जारी करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है. गार्सेटी ने यहां ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित एक क्लिनिक का भी दौरा किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं मित्र क्लिनिक का दौरा कर गर्व महसूस कर रहा हूं, यह हैदराबाद में यूएसएड द्वारा सहायता प्राप्त एक शानदार पहल है.''
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं