गुजरात में शनिवार को स्वाइन फ्लू से पांच और लोगों की जान जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।
गुजरात सरकार के एक बयान में कहा गया कि राज्य में शनिवार को स्वाइन फ्लू से पांच और लोगों के मरने की खबर है। इनमें से दो व्यक्तियों की मौत कच्छ में हुई, जबकि अहमदाबाद, अमरेली और सूरत में एक एक व्यक्ति ने जान गंवाई।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बयान में कहा गया है कि राज्य में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामलों की खबर मिली है, जिसके बाद 1 जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए मामलों की कुल संख्या 627 हो गई है।
स्वाइन फ्लू से राज्य का कच्छ जिला सर्वाधिक प्रभावित है, जहां इस बीमारी के 10 और मामलों की शनिवार को खबर मिली। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 199 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और एच1एन1 वायरस के संक्रमण से 25 व्यक्तियों की जान गई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं