सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सांप से डसवाकर एक महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया. CJI एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इस दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ये नया ट्रेंड है कि लोग सपेरे से जहरीला सांप ले आते हैं और इसके जरिए हत्या कर देते हैं. राजस्थान में ये अब कॉमन होता जा रहा है सुनवाई के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार की ओर से पेश वकील आदित्य चौधरी ने अदालत में कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई सीधे सबूत नहीं है.उस पर आरोप है कि वो मुख्य आरोपी के साथ सपेरे के पास गया था और उसके जरिए दस हजार रुपये में सांप खरीदा था.चौधरी की दलील थी कि उसे नहीं पता था कि उसका दोस्त सांप या जहर किसलिए खरीद रहा है. उसे बताया गया था कि ये दवा के लिए चाहिए. इसके अलावा वो सांप लेकर महिला के घर भी नहीं गया था. चौधरी ने कहा कि आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है और उसके भविष्य के लिए जमानत दी जानी चाहिए.
दरअसल 2019 में ये खबर सुर्खियों में थी.एक महिला द्वारा अपनी सास को सांप से डसवाकर हत्या कर दी गई है.यह घटना राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव की है. आरोप है बहू अल्पना का जयपुर निवासी मनीष के साथ विवाहेतर संबंध था.अल्पना और उनकी सास सुबोध देवी गांव में एक साथ रहती थीं.अल्पना के पति और उनके भाई सेना में हैं और बाहर रहते थे. सुबोध देवी के पति राजेश भी नौकरी के कारण दूर रहते थे.सचिन और अल्पना की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी.जब उसका पति दूर था, तब अल्पना के मनीष के साथ विवाहेतर संबंध बन गए. वे अक्सर बात भी करते थे.जब सुबोध देवी को अफेयर की भनक लग गई और वह हमेशा फोन पर रहने के लिए उसे ताना मारने लगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब उसकी सास प्रेम कहानी में बाधा बनने लगी तो अल्पना और उसके प्रेमी मनीष ने सुबोध देवी को इस तरह से मारने की योजना बनाई, जिससे वो फंसे भी नहीं. 2 जून 2019 को सुबोध देवी को सांप ने डस लिया.हालांकि, उसकी मौत के डेढ़ महीने बाद, अल्पना के ससुराल वालों को उस पर शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.उन्होंने कुछ सबूत भी दिए.परिवार ने पुलिस को अल्पना और मनीष के फोन नंबर दिए. पुलिस के मुताबिक 2 जून को अल्पना और मनीष के बीच 124 और अल्पना और कृष्ण कुमार के बीच 19 कॉल की गईं.इन नंबरों के बीच कुछ मैसेज भी शेयर किए गए. पुलिस ने अल्पना, मनीष और उसके दोस्त कृष्ण कुमार को सुबोध देवी की हत्या में शामिल माना. उसे 4 जनवरी, 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया तभी से वो जेल में है.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'लखीमपुर हिंसा: विपक्ष के निशाने पर चल रहे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात
* 'दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मना सकते', पटाखों पर SC की सख्त टिप्पणी
* 'पत्नी के पास जाने से रोका गया' : प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं