विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास HC में 4 न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को चार जिला न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास HC में 4 न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को चार जिला न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है. आर शक्तिवेल, पी धनबल, चिन्नासामी कुमपरप्पन और के राजशेखर के नामों की सिफारिश की गई है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम  ने एडवोकेट जॉन सत्यन को मद्रास हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश दोहराए जाने के बावजूद  केंद्र द्वारा कार्रवाई ना किए जाने पर चिंता जताई है. 

CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस के एम जोसेफ के  कॉलेजियम ने फिर से नियुक्ति की सिफारिश करते हुए कहा कि पहले सुझाए गए नामों को रोका नहीं जाना चाहिए.दोहराए गए नामों सहित जिन नामों की पहले सिफारिश की गई है, उन्हें रोका या अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह उनकी वरिष्ठता से छेड़छाड़ करता है. 

कॉलेजियम ने केंद्र से कहा है कि  जिन नामों की सिफारिश पहले की गई है, जिनमें दोहराए गए नाम भी शामिल हैं, उन्हें रोका या अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह उनकी वरिष्ठता को प्रभावित करता है. बाद में सिफारिश किए गए नामों को आगे बढ़ाने से वरिष्ठता को धक्का लगता है. 

ये भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Collegium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com