विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

मिस इंडिया 2019 का ताज सुमन राव के सिर पर सजा, कही ये खास बात

राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया.

Also Read in
मिस इंडिया 2019 का ताज सुमन राव के सिर पर सजा, कही ये खास बात
सुमन राव के सिर पर सजा मिस इंडिया 2019 का ताज
नई दिल्ली:

राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया. छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने शनिवार को ब्यूटी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले के दौरान फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता.

मोबाइल चोरी करने के शक में शख्स को दुकान में बंद कर पीट-पीटकर किया मर्डर, पुलिस ने CCTV खंगाला तो

कॉलेज छात्रा 20 वर्षीय सुमन थाईलैंड में होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. सुमन ने एक साक्षात्कार में कहा, "जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है."

IIT टॉपर करना चाहते हैं एमआईटी से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई

प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री आदि शरीक हुए. कार्यक्रम के दौरान कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे फिल्मी सितारों ने अपने डांस परफार्मेस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया.

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suman Rao, Miss India 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com